भाव के भूखे हैं भगवान : आचार्य शेष नारायण
बिहार ब्लॉक के वेधन गोपालपुर में चल रही भागवत कथा में आचार्य शेष नारायण मिश्रा के प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान मेवा प्रसाद के भूखे नहीं हैं। वह सिर्फ भाव देखते हैं। सच्चे मन से अगर भगवान को याद कीजिए तो हर मुराद पूरी हो जाएगी।
संसू, प्रतापगढ़ : बिहार ब्लॉक के वेधन गोपालपुर में चल रही भागवत कथा में आचार्य शेष नारायण मिश्रा के प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान मेवा, प्रसाद के भूखे नहीं हैं। वह सिर्फ भाव देखते हैं। सच्चे मन से अगर भगवान को याद कीजिए तो हर मुराद पूरी हो जाएगी।
पूर्व प्रधान राम खेलावन शुक्ल और उनकी पत्नी सीता देवी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। गुरुवार को कथा के तीसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष सिंह, डॉक्टर सुबोध तिवारी, दीनानाथ पांडेय, कौशल पांडेय, रमेश सिंह, अभिषेक मिश्रा, श्याम शंकर सरोज, कपिल तिवारी, राघवेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। कथा का समापन 12 नवंबर को होगा।