Move to Jagran APP

चार दिन और घने कोहरे के आसार, जन-जीवन अस्तव्यस्त

मंगलवार को घने कोहरे व तेज शीतलहर के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 10:52 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 06:00 AM (IST)
चार दिन और घने कोहरे के आसार, जन-जीवन अस्तव्यस्त
चार दिन और घने कोहरे के आसार, जन-जीवन अस्तव्यस्त

संसू, प्रतापगढ़ : जैसे जैसे दिसंबर का महीना बीत रहा है, तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। मंगलवार को घने कोहरे व तेज शीतलहर के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर जहां ब्रेक लगा। वहीं जनजीवन की अस्त व्यस्तता के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। पूरे दिन भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। अलाव के सहारे लोग ठंड से बचाव करते नजर आए।

loksabha election banner

जिले में कई दिनों से शीत लहर चल रही है। सोमवार रात आठ बजे से ही घना कोहरा छा गया। रात में आलम यह रहा कि बगल का व्यक्ति भी नहीं दिख रहा था। कोहरे के साथ हवा भी चल रही थी। इससे ठंडक काफी बढ़ गई। मंगलवार सुबह भी यही नजारा रहा। पूरे दिन कोहरे की धुंध छाई रही। धूप न निकलने से लोग अलाव के सहारे रहे। रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई तथा दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 9.4 व अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि यदि बारिश ना हुई और हवा तेज ना चली तो चार दिन तक इसी तरह घना कोहरा छाया रहेगा। फूल वाली सरसों को नुकसान, बाकी सबको होगा फायदा

संसू, प्रतापगढ़ : घने कोहरे से फूल वाली फसलों को नुकसान होगा तथा अन्य सभी फसलों के लिए फायदेमंद रहेगा। कोहरे के दौरान यदि गेहूं की सिचाई कर दी जाए तो पाला पड़ने के आसार काफी कम हो जाते हैं।

इस सीजन में किसानों ने खेतों में गेहूं, आलू, सरसों, चना, मटर, मसूर की खेती की है। हालांकि गेहूं की फसल अभी बहुत बड़ी नहीं हुई है। इतना जरूर है कि सरसों की फसल में फूल आना शुरू हो गया है। उपकृषि निदेशक डॉ. रघुराज सिंह बताते हैं कि इन दिनों पड़ने वाला कोहरा खासकर फूल वाली फसलों के लिए नुकसान दायक है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गेहूं, चना, मटर व मसूर की फसल को इससे फायदा होगा। 14 स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा

संसू, प्रतापगढ़ : नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने शहर के 14 स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया है। अधिशासी अधिकारी मुदित सिंह के अनुसार शीतलहर से बचाव के लिए नगर पालिका ने शहर के आंबेडकर चौराहा, जिला अस्पताल, चौक घंटाघर, हादीहाल, रेलवे स्टेशन, भंगवा चुंगी चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, सदर मोड़, किशोरी सदन, मीरा भवन चौराहा, चिलबिला चौराहा, महुली वार्ड, बेगम वार्ड में अल्लाह रखामस्जिद के पास तथा श्रीराम तिराहे के पास अलाव जलवाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.