केक काट कर मनाया पूर्व सीएम अखिलेश का जन्मदिन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मनाया गया।
संसू, प्रतापगढ़ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या, पूर्व सांसद सीएन सिंह आदि ने अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव, मीडिया प्रभारी मनीष पाल, इरशाद सिद्दीकी, वासिक खान, पूर्व प्रमुख शांति सिंह, महिमा गुप्ता, पप्पू यादव, अमित सिंह, अनीश खां, आशुतोष पांडेय, कामता पटेल, राजू यादव, राम बहादुर पटेल, प्यारे लाल खैरा, संतोष पटेल आदि मौजूद रहे। स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर रोपे गए पौधे
संसू, प्रतापगढ़/पट्टी : भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर बुधवार को मुख्य शाखा द्वारा जीआइसी में पौधारोपण किया गया। मुख्य प्रबंधक जेपी निगम ने अशोक के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर नवागत मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार ओझा, जीआइसी के प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह, संतोष मिश्रा आदि रहे। उधर स्टेट बैंक की चिलबिला शाखा के प्रबंधक कमलेश दुबे, सह प्रबंधक कमल कुमार ने सरस्वती शिशुमंदिर चिलबिला में पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। एसबीआइ शाखा पट्टी द्वारा नगर के पीजी कॉलेज परिसर व कोतवाली परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर खजांची शाखा प्रबंधक तेज बहादुर सिंह ने कहा कि हरियाली सभी के लिए जरूरी है। इसी के साथ उन्होंने स्टेट बैंक की डिजिटल कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया। उप प्रबंधक विनय कुमार ने भी बैंक की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक ऋण देवेश प्रताप सिंह, संजीव कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम भजन अग्रहरि, डॉ. केपी सिंह, कोतवाल नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।