विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा सांसद कंगना रनौत पर अमर्यादित पोस्ट करने पर फंसे रानीगंज के सपा MLA आरके वर्मा, प्रतापगढ़ में केस दर्ज

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 18 Jun 2026 03:51 PM (IST)

भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज के ...और पढ़ें

भाजपा सांसद व बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत। जागरण आर्काइव

भाजपा सांसद व बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. बालीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना पर विधायक आरके वर्मा ने की थी टिप्पणी

  2. भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। बालीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत के बारे में इंटरनेट मीडिया पर की गई पोस्ट को आपत्तिजनक व अमर्यादित बताते हुए रानीगंज के सपा विधायक आरके वर्मा के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने दर्ज कराया।

विधायक ने क्या पोस्ट किया था?

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह का कहना है कि विधायक की टिप्पणी अनुचित है। 17 जून को अपने फेसबुक अकाउंट से सपा विधायक ने पोस्ट किया था। इसमें लिखा था- कंगना मैडम बचके रहना, रखना पूरा होश, कहीं आपकी जगह ना हथिया ले ये सायोनी घोष। इस तरह की पोस्ट महिला सांसद की गरिमा के खिलाफ है।

साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज किया 

अंशुमान सिंह ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक मंच पर किसी महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग महिला सम्मान के विपरीत भी है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस डिजिटल साक्ष्य जुटा रही

इस संबंध में साइबर थाने के एसओ दिवाकर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके विवेचना इंस्पेक्टर राजीव कुमार तिवारी को सौंपी गई है। पोस्ट से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मेरी शादी प्रेमी से करवा दो...जिद को लेकर प्रतापगढ़ कचहरी परिसर में ओवरहेड टैंक पर चढ़ी युवती

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ के दिलीपपुर स्टेट की रानी सुषमा सिंह का लंबी बीमारी से निधन, लखनऊ के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस