Move to Jagran APP

महिला अधिकारी ने बीडीओ पर तानी चप्पल, खलबली

एक महिला अधिकारी ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बीडीओ स्तर के एक अधिकारी पर चप्पल तान दीं। विकास भवन में अचानक समीक्षा बैठक के बाद महिला अधिकारी का रौद्र रूप देख सभी स्तब्ध रह गए। किसी तरह अधिकारियों ने उन्हें शांत किया। कुछ ही देर में यह बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई और प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 07:41 PM (IST)
महिला अधिकारी ने बीडीओ पर तानी चप्पल, खलबली
महिला अधिकारी ने बीडीओ पर तानी चप्पल, खलबली

जासं, प्रतापगढ़ : एक महिला अधिकारी ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बीडीओ स्तर के एक अधिकारी पर चप्पल तान दीं। विकास भवन में अचानक समीक्षा बैठक के बाद महिला अधिकारी का रौद्र रूप देख सभी स्तब्ध रह गए। किसी तरह अधिकारियों ने उन्हें शांत किया। कुछ ही देर में यह बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई और प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई।

loksabha election banner

एक महिला अधिकारी को आए दिन एक बीडीओ वाट्सएप के जरिए तरह-तरह के कमेंट करता था। इसकी शिकायत कई बार महिला अधिकारी द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों से भी की गई। वरिष्ठ अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी वह अधिकारी अपनी आदत से बाज नहीं आया। उम्र से भी वरिष्ठ होने के बावजूद अपने से बहुत कम उम्र की महिला अधिकारी को मैसेज करता रहा। सामने पड़ने पर कमेंट भी करता। आए दिन की उस अधिकारी की हरकत से महिला अधिकारी का काम करना मुश्किल हो गया। वहीं शुक्रवार की शाम सीडीओ अश्वनी पांडेय सभी अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। यह बैठक रात करीब आठ बजे तक चली। सीडीओ बैठक के बाद निकल गए। उसी समय बीडीओ स्तर का वह अधिकारी महिला अधिकारी से फिर से अभद्रता कर बैठा। फिर क्या था, कई दिन से गुस्से से भरी महिला अधिकारी का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने अपनी चप्पल उतारी और उस अधिकारी पर हमलावर हो गईं। अचानक अधिकारियों को समझ ना आया कि यह हो क्या रहा है। किसी तरह महिला अधिकारी को लोगों ने शांत किया और वहां कर्मचारियों का जमघट लग गया। बीडीओ स्तर के उस अधिकारी को एक कमरे में बंद कर दिया गया। डीडीओ और कई बीडीओ भी महिला अधिकारी के पक्ष में आ गए। सीडीओ को इस घटना की जानकारी दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला अधिकारी को वहां से भेज दिया। इस घटना के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है। कई बार सीडीओ से मोबाइल से बातचीत की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.