सई नदी के जलस्तर पर टिकी निगाहें
शहर से होकर गुजरी सई नदी का जलस्तर बीते दिनों अचानक बढ़ गया था। सप्ताह भर बाद स्थिर हो गया। अब सई का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। नदी का पानी भवनों के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में अब स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लोग रतजगा कर रहे हैं। उन्हें इस बात का डर सताए है कि कहीं रात में पानी घरों तक न पहुंचे जाए।
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : शहर से होकर गुजरी सई नदी का जलस्तर बीते दिनों अचानक बढ़ गया था। सप्ताह भर बाद स्थिर हो गया। अब सई का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। नदी का पानी भवनों के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में अब स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लोग रतजगा कर रहे हैं। उन्हें इस बात का डर सताए है कि कहीं रात में पानी घरों तक न पहुंचे जाए।
जिले के लालगंज, लक्ष्मणपुर, सदर, बाबा बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायतों से होकर सई नदी गुजरी है। बारिश के दौरान सई नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। इसका असर नदी के आसपास इलाके तक पड़ता है। पखवारे भर पहले जहां अचानक सई का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। शहर के बेल्हा देवी धाम की कई सीढि़यां पानी में डूब गई थी। वहीं बेल्हा घाट मोहल्ले तक भी पानी पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद जलस्तर घटता गया। दो दिन पहले तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई थी। सोमवार को अचानक सई का जलस्तर फिर से बढ़ गया। इससे मोहल्ले के लोग डरे सहमे हैं। बेल्हा घाट मोहल्ले के लोग रतजगा कर रहे हैं। मोहल्ले के राम किशन, जगदंबा, शेष नारायण, हीरालाल बताते हैं कि बरसात में सई का जलस्तर बढ़ जाता है। इससे पानी हम लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। जिला प्रशासन को इस पर पहल करनी चाहिए। एसडीएम सदर मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि जल्द ही मौके का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद राहत कार्य शुरू कराया जाएगा।