पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में ससुराल पक्ष के सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सांगीपुर के दल बहादुर सिंह ने अपनी बेटी शांति की शादी रायबरेली जनपद के डीह थाना अंतर्गत बारा गांव में की है।
सांगीपुर : विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में ससुराल पक्ष के सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सांगीपुर के दल बहादुर सिंह ने अपनी बेटी शांति की शादी रायबरेली जनपद के डीह थाना अंतर्गत बारा गांव में की है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन ससुराल के लोग उसे परेशान करते रहे। पीड़िता शांति देवी ने शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 20 अक्टूबर को ससुराली जनों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति लवकुश, सास गीता, देवर श्रवण, रिश्तेदार संज, गुड़िया ज्वाला आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
लालगंज : कोतवाली क्षेत्र के खालसा सादात के मोहम्मद इश्तियाक की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। घटना 22 अक्टूबर की है। एसएसआई राम अधार ने कस्बा के संगम चौराहे से आरोपित को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी क्रम में हंडौर के मकबूल की तहरीर गांव के ही धर्मराज रजक पर बेटी को अपहरण कर दुष्कर्म का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। रविवार को शेखपुर हंडौर से आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।