विवाद में गिराया छप्पर, दंपती को पीटा
संसू, गड़वारा : अंतू थाना क्षेत्र के नरिया दुबान गांव निवासी नारायण प्रताप दुबे और रमाकांत दु
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 11:30 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 11:30 PM (IST)
संसू, गड़वारा : अंतू थाना क्षेत्र के नरिया दुबान गांव निवासी नारायण प्रताप दुबे और रमाकांत दुबे में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों में आए दिन तकरार होती रहती है। इसी बात को लेकर मंगलवार सुबह रमाकांत दुबे के पक्ष के लोगों ने नारायण प्रसाद के छप्परनुमा मकान को अपना बताते हुए छप्पर गिरा दिया। आरोप है कि उसमें रखा गैस सि¨लडर समेत अन्य घरेलू सामान भी उठा ले गए। विरोध करने पर नारायण प्रसाद और उनकी पत्नी को मारा-पीटा। सूचना मिलने पर अंतू एसओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। पुलिस ने नारायण प्रसाद दुबे की तहरीर पर रमाकांत दुबे, सभाकांत, उमाकांत, अजय, अक्षय पर कब्जा करने और तोड़फोड़ के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें