Move to Jagran APP

फसल चट कर रहे बेसहारा मवेशी, किसान परेशान

बेसहारा मवेशियों से किसान परेशान हैं। खेतों में झुंड बनाकर मवेशी फसलों को चट कर दे रहे हैं। किसानों का कहना है फसलों को बेसहारा मवेशियों से बहुत नुकसान हो रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी इनसे फसलों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 11:20 PM (IST)
फसल चट कर रहे बेसहारा मवेशी, किसान परेशान
फसल चट कर रहे बेसहारा मवेशी, किसान परेशान

संसू, अजगरा : बेसहारा मवेशियों से किसान परेशान हैं। खेतों में झुंड बनाकर मवेशी फसलों को चट कर दे रहे हैं। किसानों का कहना है फसलों को बेसहारा मवेशियों से बहुत नुकसान हो रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी इनसे फसलों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। मवेशियों से फसलों के बचाव को लेकर खेतों में बांस-बल्ली, लगाकर, बांस- बल्ली के सहारे कटीले तार लगाकर या अन्य विविध उपायों का सहारा लिया जा रहा है। फिर भी फसल का बचाव मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के किसान राम सूरत, गंगाशिव, सरसिज तिवारी, सूरजदीन, गुलाब चंद, राजेश तिवारी, मनोज शुक्ल, जमुना तिवारी आदि का कहना है कि लाख कोशिशों के बावजूद बेसहारा मवेशियों से फसल की रखवाली करना बहुत मुश्किल हो गया है। खेतों में लगे बाड़ को लांघकर मवेशी अंदर घुसकर फसलों को चट कर रहे हैं। किसानों ने डीएम से समस्या के निदान की मांग की है। विधायक के निर्देश पर हीरागंज रजवहा की सफाई कराने पहुंचे जेई

loksabha election banner

संसू, बाघराय : हीरागंज रजवाहा की सफाई पूरी न होने पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने जेई को कड़े निर्देश दिए। कहा कि अविलंब नहर की सफाई करा कर पानी को चालू कराया जाए। इसके बाद शुक्रवार को जेई अविनाश श्रीवास्तव आनन-फानन में हीरागंज रजवहा पहुंचे। जहां पर जेई की देखरेख में नहर की सफाई कार्य को शुरू कराया गया। यहां एक बार नहर की सफाई हुई थी, लेकिन नहर की सफाई ठीक ढंग से न होने के कारण टेल तक पानी नही पहुंच पा रहा था। इसकी शिकायत किसानों ने बाबागंज विधयक से की थी। इनके हस्तक्षेप के बाद जेई मौके पर पहुंचे और दोबारा नहर की सफाई का काम शुरू कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.