बारिश में कच्चा मकान धराशाई
संसू, उड़ैयाडीह : बारिश में कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में दबकर गृहस्थी का साम
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 11:34 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:34 PM (IST)
संसू, उड़ैयाडीह : बारिश में कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। मामला बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के चलाकपुर कुर्मियान गाव का है। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ चलाकपुर कुर्मियान गाव निवासी प्रकाश तिवारी खेती-बारी कर परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार की सुबह पाच बजे उसका रिहायशी कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर अनाज, वस्त्र, बर्तन सहित गृहस्थी का हजारों का सामान नष्ट हो गया। मकान धराशाई होने से पीड़ित छप्पर में गुजर-बसर करने को विवश है। मौके पर हल्का लेखपाल पुष्पा सिंह ने पहुंच कर क्षति का आकलन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें