Move to Jagran APP

राजस्व टीम पर हमले के आरोपितों की तलाश में दबिश

सदर तहसील के सराय मुरार सिंह गांव में साढ़े आठ बीघे का तालाब था। उस पर लोगों ने कब्जा कर लिया। कुछ लोग खेती कर रहे हैं तो रामदीन व देवी प्रसाद ने उस पर घर बना लिया है। इसकी शिकायत गांव के मनोज सिंह ने एसडीएम से की थी। एसडीएम ने तालाब की जमीन की पैमाइश करने के लिए कानूनगो मोहम्मद कासिम लेखपाल राज कुमार वर्मा व ज्ञान प्रकाश को मंगलवार शाम भेजा था राजस्व कर्मियों ने जमीन की पैमाइश शुरू की। इस बीच निवर्तमान प्रधान रामचरन अरविद सिंह सहित अन्य लोग आ गए। अरविद सिंह ने लेखपाल राजकुमार वर्मा को पैमाइश करने से रोका। विवाद बढ़ने पर गाली गलौच करते हुए अरविद राजकुमार को पिस्टल सटाकर उन्हें मारने-पीटने लगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 11:03 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 11:03 PM (IST)
राजस्व टीम पर हमले के आरोपितों की तलाश में दबिश
राजस्व टीम पर हमले के आरोपितों की तलाश में दबिश

संसू, मानधाता : पैमाइश करने गए लेखपाल को साथियों के साथ निर्वतमान प्रधान द्वारा मारपीट किए जाने के के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने कई जगह दबिश दी है।

loksabha election banner

सदर तहसील के सराय मुरार सिंह गांव में साढ़े आठ बीघे का तालाब था। उस पर लोगों ने कब्जा कर लिया। कुछ लोग खेती कर रहे हैं तो रामदीन व देवी प्रसाद ने उस पर घर बना लिया है। इसकी शिकायत गांव के मनोज सिंह ने एसडीएम से की थी। एसडीएम ने तालाब की जमीन की पैमाइश करने के लिए कानूनगो मोहम्मद कासिम, लेखपाल राज कुमार वर्मा व ज्ञान प्रकाश को मंगलवार शाम भेजा था राजस्व कर्मियों ने जमीन की पैमाइश शुरू की। इस बीच निवर्तमान प्रधान रामचरन, अरविद सिंह सहित अन्य लोग आ गए। अरविद सिंह ने लेखपाल राजकुमार वर्मा को पैमाइश करने से रोका। विवाद बढ़ने पर गाली गलौच करते हुए अरविद राजकुमार को पिस्टल सटाकर उन्हें मारने-पीटने लगे। प्रधान रामचरन सहित अन्य लोगों ने मारा-पीटा।इस मामले में मंगलवार रात ही आरोपित राम चरन व अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

तालाब की जमीन पर बोई गई फसल को जुतवाने के लिए ट्रैक्टर प्रशासन ने मंगा लिया था। अंधेरा होने की वजह से जुताई को रोक दिया गया। हालांकि बुधवार शाम तक फसल को जुतवाया नहीं जा सका था। अवैध रूप से बने घर को ध्वस्त भी अब तक नहीं किया गया। इस मामले में राजनीतिक दबाव पुलिस प्रशासन पर पड़ने की बात भी सुनी जा रही है। इस बारे में मानधाता एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की पिटाई करने के आरोपितों की तलाश की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।कुछ सुराग लगा है। उन लोगों ने कानून हाथ में लिया है, बख्शे नहीं जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.