युवाओं के लिए राजीव ने घटाई थी मताधिकार की आयु सीमा
आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्मतिथि गुरुवार क
आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्मतिथि गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन में मनाई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने स्व.राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कार्यों की चर्चा करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सत्ता में हो, इसके लिए मताधिकार की आयु सीमा जो 21 वर्ष से ऊपर थी उसे घटा कर 18 वर्ष कर दिया था । उन्होंने पंचायतीराज के जरिए देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं के हाथों में सत्ता देने के लिए 33 फीसद आरक्षण निर्धारित कराया। उन्होंने शिक्षा की नीति बनाई और उसे लागू कराया। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति के तहत भारत में कंप्यूटर नेटवर्क का जाल बिछाया था। सूचना क्रांति के जरिए सूचनाओं के आदान-प्रदान को सस्ता व सर्व सुलभ बनाया। इसी का नतीजा है कि आज मोबाइल फोन के जरिए हर नागरिक लाभ उठा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीवजी भारत को आधुनिक तकनीक से युक्त देश बनाना चाहते थे। इस अवसर पर रोहित शुक्ल, यमुना प्रसाद पांडेय, संतोष तिवारी, वेदांत तिवारी, शिवम मिश्र, संतोष शर्मा, सुरेश मिश्र, श्याम शंकर तिवारी, फिरोज अहमद सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।