Move to Jagran APP

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान सीओ नगर के नेतृत्व में पुलिस सतर्क रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 10:45 PM (IST)
किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

संसू, प्रतापगढ़ : केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान सीओ नगर के नेतृत्व में पुलिस सतर्क रही।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे कि किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में। प्रदर्शन के उपरांत हुई सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि इस तानाशाही सरकार में किसान बदहाल हैं। किसानों को उनकी उपज का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसान सरकार बनाने का काम करता है और भुखमरी व बदहाली की हालत में यही किसान सरकार गिराने का काम करेगा। उन्होंने किसान विरोधी बिल वापस लेकर किसानों के कर्ज माफ करने की मांग की। इस अवसर पर संतोष तिवारी, वेदांत तिवारी, डॉ. वीके सिंह, सलीम उल्ला, अरुण पांडेय, सुधीर तिवारी, मनोज पांडेय, राम शंकर तिवारी, शिवम पांडेय, प्रमोद शुक्ला, दिनेश मिश्रा, अशोक सिंह, इंद्रानंद तिवारी आदि रहे। कांग्रेस के प्रदर्शन के सीओ अभय पांडेय के नेतृत्व में शहर कोतवाल विपिन कुमार, सिविल लाइन चौकी प्रभारी कमलेश पांडेय सहित पुलिस कर्मी सतर्क रहे। जनसत्ता दल ने मनाएगा स्थापना दिवस

संसू, प्रतापगढ़ : जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में 30 नवंबर को दिन में 11 बजे से शहर में स्थित प्रताप सदन पर मनाएगा। कार्यक्रम को लेकर शनिवार को जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अनिल सिंह लाल साहब, महामंत्री राजकुमार सिंह, विवेक त्रिपाठी, मुक्कू ओझा, विनय सिंह, विवेक सिंह, राम प्रकाश सरोज, वंदना उपाध्याय, मुन्ना सुजाखर आदि मौजूद रहे।

------

कार्यकर्ताओं से वसूली करने की शिकायत सीओ से

संसू, प्रतापगढ़ : भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लीलावती सिंह व युवा विग के जिलाध्यक्ष हरीश पटेल ने सीओ सिटी से शिकायत की अंतू इलाके का एक युवक जमीन पर कब्जा कराने का ठेका लेता है। उसने जमीन पर कब्जा कराने के लिए किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से 40 हजार रुपये ले लिया। पुलिस अफसर को देने के नाम पर 15 हजार रुपये लिया। एक महिला कार्यकर्ता से गाली गलौच की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.