किशोरी का भगाने में पिता-पुत्र पर अपहरण का मुकदमा
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दो महीने पहले भगा ले जाया गया था। उलाहना देने पर आरोपित पिता-पुत्र ने लड़की की मां की पिटाई की थी। महीने भर बाद किशोरी मिली थी। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
संसू, कुंडा : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दो महीने पहले भगा ले जाया गया था। उलाहना देने पर आरोपित पिता-पुत्र ने लड़की की मां की पिटाई की थी। महीने भर बाद किशोरी मिली थी। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को 20 अगस्त को गायब हो गई थी। किशोरी के पिता ने जुबराजगढ़ रैयापुर गांव के रहने वाले सुभाष कुमार और उसके पिता बाबूलाल पर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इसका उलाहना देने किशोरी की मां सुभाष के घर गई थी। आरोप है कि पिता पुत्र ने उसे मारपीट कर धमकी देते हुए भगा दिया था। करीब महीने भर पहले 24 सितंबर को किशोरी को आरोपित पिता-पुत्र उसके घर के पास छोड़कर भाग निकले। किशोरी को घायल देख घर वाले उसे अस्पताल ले गए और इलाज कराया। इसके बाद किशोरी के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। अब कुंडा पुलिस ने आरोपित सुभाष व उसके पिता बाबूलाल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।