पराली जलाने पर दो किसानों पर मुकदमा दर्ज
संसू लालगंज धान की कटाई के बाद किसानों द्वारा खेत में पराली जलाए जाने को लेकर तहसील प्र
संसू, लालगंज : धान की कटाई के बाद किसानों द्वारा खेत में पराली जलाए जाने को लेकर तहसील प्रशासन किसानों पर शिकंजा कस रहा है। लालगंज कोतवाली के असरही के दो किसानों के खिलाफ लेखपाल की तहरीर पर पर्यावरण को प्रदूषित करने को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। लेखपाल सूर्यप्रकाश मिश्र ने दी गई तहरीर में कहा है कि असरही के गेंदालाल तथा रामबहादुर ने मना किए जाने के बावजूद पराली जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित किया है। इधर मामले में बुधवार को जनसत्ता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान करने के बजाय उन पर मुकदमा थोप रहा है। उन्होने किसानों के उत्पीड़न को लेकर किसान यूनियन द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी। जला पुवाल का ढेर, सीओ जांच को पहुंचे
संसू, बाघराय : बाघराय थाना क्षेत्र के उमरापट्टी गांव निवासी करहिन देवी पत्नी नथई के पुवाल के ढेर में मंगलवार की देर रात आग लग गई। आग लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वहजानकारी मिलते ही पुलिस व फायर टीम मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करहिन पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गांव के ही रिटायर्ड सूबेदार कौशल कुमार शुक्ल से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व कौशल कुमार पक्ष के लोगों ने उन्हें जमकर मारा पीटा था। इसमें दस लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार एसआरएन प्रयागराज में चल रहा है। इस मामले में रामलखन की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। देर रात गांव में हंगामा होने की सूचना पर एसओ बाघराय रवींद्र सिंह यादव, एसआई मुन्नीलाल भारी भरकम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा बुझाकर शांत कराया। उधर, आरोपित पक्ष के लोगों ने फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाते मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।