Move to Jagran APP

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया उद्घाटन, करोड़ों की दी सौगात

प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने दो करोड़ 42 लाख 49 हजार लागत के नवनिर्मित मॉडल सेमिनार एवं महिला छात्रावास का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 05:05 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया उद्घाटन, करोड़ों की दी सौगात
कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया उद्घाटन, करोड़ों की दी सौगात

प्रतापगढ़ : प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने दो करोड़ 42 लाख 49 हजार लागत के नवनिर्मित मॉडल सेमिनार एवं महिला छात्रावास का उद्घाटन किया। अफीम कोठी में शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इसी प्रकार गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत विकास खंड सदर में मनरेगा योजना से दो करोड़ 86 लाख 75 हजार की लागत के 30 परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि जिले का विकास समग्र ²ष्टि से होगा। उन्होंने इस मौके पर ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल के कार्यों की सराहना की। वहीं यह भी बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में प्रदेश के 204 विकास खंडोंके महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पोषाहार उत्पादक केंद्र बनाये गए हैं। जल्द ही प्रदेश के 75 जनपदों में पोषाहार उत्पादक केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पोषाहार का उत्पादन किया जायेगा। यह भी कि जिले के ट्रेनिग सेंटर अफीम कोठी को प्रदेश के रोड मॉडल के रूप में बनाया जाएगा। उन्होने कहा कि विकास भवन में एक कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिये धन का आवंटन हो गया है उस हॉल को आइडियल हाल के रूप में बनाया जायेगा। राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के गठन का लक्ष्य 10 लाख रखा गया था। इसमें से अब प्रदेश में 3.50 लाख स्वयं सहायता समूह के गठन का कार्य किया जा चुका है। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान के महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू एवं जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, अपर निदेशक डॉ. डीसी उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.