Move to Jagran APP

गुंडा टैक्स के विरोध पर व्यापारियों पर उड़ेला खौलता तेल,गंभीर

कंधई थाना क्षेत्र के किशुनगंज बाजार में गुंडा टैक्स का विरोध करने पर दबंगों ने व्यापारियों को मारा-पीटा और उनके ऊपर खौलता तेल उड़ेल दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 10:17 PM (IST)
गुंडा टैक्स के विरोध पर व्यापारियों पर उड़ेला खौलता तेल,गंभीर
गुंडा टैक्स के विरोध पर व्यापारियों पर उड़ेला खौलता तेल,गंभीर

संसू दीवानगंज, मंगरौरा : कंधई थाना क्षेत्र के किशुनगंज बाजार में गुंडा टैक्स का विरोध करने पर दबंगों ने व्यापारियों को मारा-पीटा और उनके ऊपर खौलता तेल उड़ेल दिया। जिसमें दो व्यापारी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर दी। व्यापारियों का आक्रोश देख डायल 112 लौट गई।

prime article banner

किशुनगंज बाजार में बुधवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। बाजार में काफी दिनों से गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। गुंडा टैक्स के विरोध में कई बार मारपीट हो चुकी है, होली के दिन हत्या भी हो चुकी है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे बाजार लग ही रही थी, तभी कुछ लोग गुंडा टैक्स वसूलने लगे। सब्जी विक्रेता बच्चनलाल उमरवैश्य निवासी मधुपुर ने गुंडा टैक्स का विरोध किया तो दबंग युवक उन्हें मारने लगे। यह देख अन्य व्यापारी भी एकजुट हुए तो दबंग युवक वहां से भाग निकले।

दोबारा एक दर्जन दबंग युवक बाइक से शाम लगभग 6:00 बजे पहुंचे और बच्चन की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर बगल में जलेबी बेच रहे बच्चन के भाई विष्णु उमरवैश्य (30)पुत्र शिवकुमार और परिवार के विशाल उमरवैश्य (22)पुत्र मेवालाल बचाने दौड़े तो दबंगों ने उन पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया, जिससे दोनों व्यापारी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से विष्णु और विशाल को सीएचसी को कोहंडौर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उधर, इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने किशुनगंज बाजार पूरी तरह बंद कर दिया। पूरे बाजार में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन व्यापारियों का आक्रोश देखकर वापस चली गई। थोड़ी देर बाद एसओ सुनील कुमार सिंह फोर्स बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। एसओ ने बताया कि सब्जी विक्रेता बच्चन को मारने पीटने, जलेबी दुकानदार विशाल और विष्णु के ऊपर खौलता तेल डालने के मामले में आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.