हादसे में भाजपा कार्यकर्ता की मौत
संसू, रानीगंज : रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी मनीष कुमार मिश्र उर्फ ¨टकू (35) ब
संसू, रानीगंज : रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी मनीष कुमार मिश्र उर्फ ¨टकू (35) बाइक से शनिवार को शाम घर से रानीगंज के लिए निकला और फतनपुर में ढाबे पर जा पहुंचा। वहां से खाने पीने के बाद वह रात में बाइक से घर जा रहा था, जैसे ही रामापुर ओवरब्रिज से नीचे उतरा कि हाईवे पर रामापुर चुरहट्टी गांव के पास खड़ी ट्रक में बाइक लेकर टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शाम शव घर पहुंचा तो मृतक मनीष की पत्नी निगीता व मां अरुणा समेत अन्य परिजनों की रो-रो कर हालत खराब हो गई। मनीष भाजपा का कार्यकर्ता था। उसकी मौत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिमंगल तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष के पति बद्री प्रसाद गुप्ता, विक्रम ¨सह के अलावा कांग्रेस के युकां जिलाध्यक्ष सूरज त्रिपाठी आदि उसके घर पहुंचे।
आखिर किसके साथ गया था मनीष : आखिर मनीष किसके साथ गया था। ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी पहचान करने परिजन गए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। परिजनों का कहना है कि वह अकेला नहीं जाता था। गांव का कोई उसके साथ था, जो घटना के बाद गायब हो गया। फिलहाल उसके साथ कौन था, यह सवाल लोगों के बीच गूंज रहा है। वहीं पुलिस भी छानबीन में जुटी है।
बेटी के सिर से उठा पिता का साया : बेटी गुनगुन को क्या पता कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। वह रोते बिलखते अपनी मां को देख उसके पास पहुंच जाती थी।