Move to Jagran APP

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा में घबराहट : चित्तौड़

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : भाजपा सरकार की नीतियों से देश की जनता परेशान है। कानून व्यव

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 09:37 PM (IST)
विपक्ष की एकजुटता से भाजपा में घबराहट : चित्तौड़
विपक्ष की एकजुटता से भाजपा में घबराहट : चित्तौड़

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : भाजपा सरकार की नीतियों से देश की जनता परेशान है। कानून व्यवस्था खराब है और विकास ठप है। अब लोकसभा चुनाव को नजदीक देख भाजपा फिर से लोगों को सपने दिखा रही है, जो पूरे होने वाले नहीं हैं। यह बातें विधान परिषद में नेता विपक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहीं। बतौर बसपा मुख्य जोन इंचार्ज वह सोमवार को नगर में पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पार्टी के नेता अशोक त्रिपाठी को प्रतापगढ़ बसपा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। चित्तौड़ ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता से भाजपा में घबराहट है। लोग बसपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। सम्मेलन को जोनल स्तर के अशोक गौतम, अमरेंद्र भारती, दीपचंद्र गौतम, राजू गौतम, राजेश पासी, अजय पासी व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल कोआर्डीनेटर अनिल गौतम ने किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय, सादिक अली, अब्दुल जब्बार, मोहम्मद आरिफ, राम समाज गौतम, अश्वनी राणा, संजय सरोज, उमेश पासी, हिमायत उल्ला बन्ने आदि मौजूद रहे। माला पहनाकर नेताओं का स्वागत अशोक त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम समेत लोगों ने किया।

यह हैं सांप जैसे, बचकर रहना : कार्यकर्ता सम्मेलन में नेता चुनावी रंगत में दिखे। मुख्य अतिथि सुनील ने तो कार्यकर्ताओं को तोते की तरह चुनावी पाठ पढ़ाया। कहा कि जहां भी भाजपा व संघ के लोग दिखें, दूर हट जाना। यह लोग सांप के जैसे खतरनाक हैं। इनके चेहरे टीवी पर भी मत देखो, नहीं तो इनकी बातों में आ जाओगे।

बीच में बंद कराया गीत : जागरूक जत्था के लोग पार्टी के हित में गीत गा रहे थे। गीत की कुछ शुरुआती पंक्तियां ऐसी रहीं जिसमें मोदी की कार्यकुशलता व नीतियों की तारीफ महसूस हुई। यह शब्द कान में दर्द देने लगे तो पार्टी के नेताओं ने गीत बंद करा दिया। इससे गायक को बहुत निराशा हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.