अयोध्या प्रसाद अध्यक्ष, जेपी मिश्र महामंत्री निर्वाचित
प्रतापगढ़ जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव में अयोध्या प्रसाद मिश्र अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। जबकि जेपी मिश्र महामंत्री चुने गए हैं।
प्रतापगढ़ : जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव में अयोध्या प्रसाद मिश्र अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। महामंत्री पद पर एक बार फिर जय प्रकाश मिश्र जेपी ने कब्जा जमा लिया है। परिणाम आते ही साथियों ने विजेताओं को फूल-मालाओं से लाद दिया।
कचहरी के सेंट्रल बार हाल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। मंगलवार को मतदान हुआ। बुधवार को सुबह से ही भारी गहमागहमी के बीच मतगणना शुरू हुई। देर शाम चुनाव परिणाम आया तो अयोध्या प्रसाद मिश्र 19 वोट से अध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किए गए। उनको 363 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे मान सिंह को 344 वोट हासिल हुए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक कुमार पांडेय को 116, अशोक पांडेय दीन दयाल को 114, भानु प्रताप सिंह को 120, दिनेश पांडेय को 57 और अनूप कृष्ण शुक्ल को 15 वोट प्राप्त हुए। इसी तरह महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर हुई। इस पद पर जय प्रकाश मिश्र जेपी ने 442 मत पाकर जीत हासिल की। वह इसके पहले भी महामंत्री रह चुके हैं। रनर रहे गिरीश कुमार मिश्रा को 438 मत मिले, इसी तरह महामंत्री पद के लिए किस्मत आजमाने वाले पुष्पराज सिंह को 210, रवीश कुमार मिश्रा 106 और सुग्रीव सिंह को 13 वोट मिले। चुनाव में सामान्य उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्रा व महेश कुमार शुक्ला चुने गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रकांत यादव और रवि कुमार द्विवेदी जीते। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद कुरैशी विजयी रहे। संयुक्त मंत्री 286 मतों से शक्ति सिंह बने। कुछ पदाधिकारी निर्विरोध भी चुने गए। इनमें संयुक्त मंत्री प्रशासन विवेक कुमार त्रिपाठी, शिव प्रकाश मिश्र संयुक्त मंत्री प्रशासन, मोहम्मद सोएब खान कोषाध्यक्ष, आसिफ खान, उमेश प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम सोनी सदस्य चुने गए। चुनाव परिणाम आने पर महेश मिश्रा, कृपा शंकर मिश्र, एजाज अहमद, हरि शंकर मिश्र, मुन्ना सिंह आदि ने खुशी जाहिर की।