यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramlala Darshan Bus: अब 'अटल सेवा' से रामलला के दर्शन होंगे आसान, प्रयागराज से अयोध्या तक चलेगी बस
Prayagraj Latest News | प्रयागराज से अयोध्या के लिए अटल सेवा बस जल्द ही शुरू होगी। अयोध्या में चार्जिंग प्वाइंट ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। दर्शनार्थियों एवं यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज से चलने वाली वातानुकूलित अटल सेवा जल्द ही वह रामलला के दर्शन भी कर सकेंगे। अयोध्या में चार्जिंग प्वाइंट की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जून माह के आखिर तक चार्जिंग प्वाइंट का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
प्रयागराज डिपो से तीन अटल सेवा बसों का संचालन शुरू किया गया है। यह बस वातनुकूलित है। यह बस अभी तक सुलतानपुर तक ही जाती है। इसके संचालन की तैयारी प्रयागराज से अयोध्या तक है, ताकि बस सेवा का लाभ दर्शनाार्थियों को भी मिल सके। एक बार चार्ज होने पर यह बस 250 किमी का सफर तय करती है। इस वजह से यह आयोध्या तक नहीं जा पाती है। दरअसल, अयोध्या में अभी चार्जिंग प्वांइट नहीं है।
यही कारण है कि परिवहन निगम द्वारा इसका संचालन सुलतानपुर जनपद तक ही किया जा रहा है। यहां तक का किराया 180 रुपया है, मगर जल्द ही यात्रियों को यह बस अयोध्या तक का भी सफर कराएगी। अयोध्या में चार्जिंग प्वाइंट का प्रस्ताव है। इसका कार्य जल्द ही शुरू होगा।
जून के अंतिम चरण तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद बसें अयोध्या तक जाने लगेंगी। इससे यात्रियों को और भी लाभ पहुंचेगा। इनकी समयसारिणी पर भी विचार चल रहा है। आरएम रविंद्र कुमार ने बताया कि चार्जिंग प्वाइंट न होने से अभी बसें सुलतानपुर तक ही जा रही है। चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था होने पर इसका संचालन अयोध्या तक होगा।
बढ़ेंगी बसों की संख्या
चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था होने पर अयोध्या तक बसों का संचालन शुरू होने से इस बस पर यात्रियों का दबाव भी बढ़ेगा। इससे अटल सेवा की बसों की संख्या में इजाफा भी होगा। इससे यात्रा और भी सुगम होगी।
