Move to Jagran APP

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मारी गोली

प्रतापगढ़ लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गहिरी गांव में शुक्रवार रात लगभग पौने आठ बजे अपाची सवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 12:34 AM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 12:34 AM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मारी गोली
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मारी गोली

प्रतापगढ़ : लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गहिरी गांव में शुक्रवार रात लगभग पौने आठ बजे अपाची सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर भाग निकले।

loksabha election banner

गहिरी गांव निवासी दिग्विजय प्रताप सिंह भाजपा के बूथ अभिकर्ता हैं। उनकी पत्नी ओमश्री सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। रात लगभग पौने आठ बजे अपाची सवार तीन बदमाश पहुंचे और घर मे घुसकर ओमश्री को गोली मार दी। गोली दाहिनी तरफ सीने में लगी है। परिजन आनन फानन में घायल ओमश्री को सीएचसी लालगंज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल ओमश्री का एक्सरे कराया गया। कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया कि महिला के दाहिनी तरफ सीने में गोली लगी है। मौके से पांच खोखा बरामद हुआ है। घटना की जांच की जा रही है। घटना का कारण परिजन जमीन का विवाद बता रहे हैं। एसपी एस आनंद ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना जमीन के विवाद को लेकर बताई जा रही है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।

फायरिग करने वालों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त : नगर में बुधवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव के घर पर हुई फायरिग के मामले में दोनों पक्षों पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने बब्बन सिंह व गुलशन यादव दोनों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दबिश के दौरान पुलिस ने मुकदमें में नामजद विवेक सिंह के दो वाहन भी कोतवाली उठा लाई है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह का कहना है कि फायरिग करने वाले दोनों पक्षों के शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक भेज दी जाएगी। वह लाइसेंस चाहे सुरक्षा गार्ड के हों या फिर फायरिग करने वाले लोगों के परिजनों के नाम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.