Move to Jagran APP

लक्ष्मी नारायण का पूजन कर मनाई अक्षय तृतीया

जासं प्रतापगढ़ अक्षय तृतीया का पर्व और भगवान परशुराम का जन्मोत्सव जिले में शुक्रवार को मनाया गया। इस बार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किए गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 11:09 PM (IST)
लक्ष्मी नारायण का पूजन कर मनाई अक्षय तृतीया
लक्ष्मी नारायण का पूजन कर मनाई अक्षय तृतीया

जासं, प्रतापगढ़ : अक्षय तृतीया का पर्व और भगवान परशुराम का जन्मोत्सव जिले में शुक्रवार को मनाया गया। इस बार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किए गए। घर पर ही पूजन किया गया।

prime article banner

नगर के शिवजी पुरम में परशुराम सेना ने कार्यक्रम किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल के निर्देशन में फिजिकल डिस्टेंस बनाकर भगवान श्री परशुराम जी का पूजन किया गया। सदस्य व पदाधिकारीव भक्तगण इसमें शामिल रहे। पूजन प्रकांड विद्वान पं. कमलेश मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, प्रदेश संयोजक हरीश शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, जिला महामंत्री अरुण उपाध्याय, डा. नीरज तिवारी, अच्युतानंद पांडेय, विवेक साईं, संदीप पांडेय, डॉ. गौरव त्रिपाठी आदि लोग रहे।

आसपुर देवसरा प्रतिनिधि ने बताया कि दोनों पर्व उमरडीहा गांव में मां कलावती भारत न्यास ट्रस्ट व जगहित जनहित जन जागृति सेवा संस्थान ने मनाया। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा पट्टी के अध्यक्ष पं. विजय कांत पांडे ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता रेवती रमण ओझा ने कहा कि वीरता और पराक्रम के सबसे आदर्श प्रतीक भगवान परशुराम ने हमेशा अत्याचार और अनाचार का विरोध किया। उनके आदर्शो पर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर सुभाष ओझा, अखिलेश, पांडेय अशोक दूबे, सुनील मिश्रा, प्रदीप तिवारी, राम सागर पटेल आदि लोग मौजूद रहे। उड़ैयाडीह प्रतिनिधि के अनुसार परशुराम चौराहा पूरे धना में दोनों पर्व मनाए गए। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र, आनंद गोपाल मिश्र, जिला उपाध्यक्ष नंद किशोर मिश्र, अतुल गुप्ता, मंगेश पांडेय, विनोद दुबे ने सुंदरकांड का पाठ किया। कुंडा प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परानूपुर गांव में ब्रह्मदेव जागरण मंच की तरफ से ब्लॉक अध्यक्ष डा. शिव प्रसाद मिश्र के संयोजकत्व में जयंती मनाई गई। जिला संरक्षक पं. सुरेश प्रताप पांडेय ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। युवजन जिला उपाध्यक्ष रत्नेश शुक्ल, डॉ. संजय मिश्रा, शैलेश शुक्ला, हर्षित त्रिपाठी, शिवांश पांडेय, शिवम पांडेय आदि भी रहे। इसी प्रकार कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर स्थित महंथ बाबा भैरवदास की अध्यक्षता में मां काली जी के मंदिर पर सुंदर कांड का आयोजन किया गया और कन्याओं को भोजन कराया गया। अर्जुन तिवारी, संजय तिवारी, श्रवण तिवारी, राजा मिश्रा, पम्मू श्रीवास्तव, बिन्नू श्रीवास्तव, बनारसी श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव समेत ग्रामीण मौजूद रहे। बाघराय प्रतिनिधि के अनुसार बिहार विकास खंड के नगरहन के पुरवा चौराहा समसपुरदामू में परशुराम जयंती पर सुशील कुमार मिश्र, नवनिर्वाचित प्रधान आदित्य मिश्र,आचार्य विजय कुमार मिश्र,श्री कांत त्रिपाठी,अशोक पांडेय, कांवरिया संघ केपीके गुरु, हरि ओम मिश्र, देव राज दुबे, सुशील कुमार मिश्र ने पूजन किया।

यह है अक्षय तृतीया का महात्म्य

अक्षय तृतीया का बहुत महात्म्य है। आचार्य आलोक मिश्र बताते हैं कि इसी दिन ब्रह्माजी के पुत्र अक्षय कुमार का अवतरण हुआ। मां अन्नपूर्णा का जन्म, चिरंजीवी परशुराम का जन्म हुआ था। कुबेर को खजाना मिला था। मां गंगा का धरती अवतरण हुआ था, सूर्य भगवान ने पांडवों को अक्षय पात्र दिया। महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था। वेदव्यास जी ने महाकाव्य महाभारत की रचना गणेश जी के साथ शुरू की थी। बद्रीनारायण धाम के कपाट खोले जाते हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण चरण के दर्शन होते हैं। जगन्नाथ भगवान के सभी रथों को बनाना शुरू किया जाता है। आदि शंकराचार्य ने कनकधारा स्तोत्र की रचना की थी। अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। कोई भी शुभ कार्य का प्रारंभ करने पर विघ्न नहीं पड़ता। इस दिन किए गए दान का पुण्य क्षय नहीं होता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.