सब्जी लेने गए युवक को दबंगों ने पीटा
िोिोि मजतम किम
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 08:41 PM (IST)
सब्जी लेने गए युवक को दबंगों ने पीटा
संसू, डेरवाः जेठवारा थाना क्षेत्र के बीबियापुर रावत पुर गांव का रहने वाला नितेश यादव (22) पुत्र राजबहादुर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे सब्जी लेने के लिए नौबस्ता बाजार गया हुआ था। वहां पर गांव के शुभम सिंह अपने साथियों के साथ पहले से ही बाजार में मौजूद था। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे आक्रोशित शुभम सिंह ने अपने साथियों के साथ नितेश पर लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर दिया। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शुभम के साथी भाग निकले। शुभम को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने चली गई। उधर, घायल नितेश को उपचार के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें