प्रतापगढ़ में किशोरी को घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहा शोहदा, परिवार है सहमा
हाथरस और बलरामपुर में लड़कियों के कत्ल की घटनाओं से मचे भूचाल के बीच प्रतापगढ़ में भी एक मामला सामने आया है। एक शोहदे ने छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को धमकी दी है कि उसे घर से उठा ले जाएगा।
प्रतापगढ़, जेएनएन। हाथरस और बलरामपुर में लड़कियों के कत्ल की घटनाओं से मचे भूचाल के बीच प्रतापगढ़ में भी एक मामला सामने आया है। एक शोहदे ने छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को धमकी दी है कि उसे घर से उठा ले जाएगा। उसकी इस धमकी से घबराए परिवार के लोगों ने हथिगवां थाने जाकर गुहार लगाई तो पुलिस ने करने पर यहां तक की धमकी दी कि केस लिखकर आरोपित की तलाश शुरू की। सख्ती का दावा मगर हो रही लापरवाही
हाथरस की घटना के बाद आए सियासी तूफान के बाद एक तरफ सरकार और पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों से सख्ती से निपटने का दावा कर रही है जबकि दूसरी तरफ पुलिस की ढिलाई से क्षेत्र में शोहदे मनबढ़ हो जा रहे हैं। वह छेड़छाड़ तो कर ही रहे हैं, खुलेआम धमकी भी दे रहे हैं।
चार माह से कर रहा परेशान
हथिगवां इलाके का यह मामला भी ऐसा ही है। किशोरी के स्वजनों के अनुसार धमकी देने वाला युवक जब भी किशोरी को देखता है तो उस पर अभद्र टिप्पणी करता है। छह अक्टूबर को किशोरी घर के बगल पुराने विद्यालय की तरफ किसी काम से गई हुई थी। वहां पर उक्त युवक आ गया। उसे पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस पर किशोरी ने शोर मचाया तो घर वाले दौड़ पड़े। परिवारीजनों को देखकर युवक धमकी देते हुए भाग निकला कि एक दिन मैं तुम्हें घर से उठा ले जाऊंगा। युवक इस तरह से चार महीने से किशोरी को परेशान कर रहा था। अब तक चुप्पी साधे रहे घरवालों ने धमकी दिए जाने के बाद शिकायत का फैसला किया। किशोरी को लेकर उसकी मां थाने गई व युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस पर पुलिस ने गांव के राशिद पर छेड़खानी समेत कई धाराओं में मुकदमा लिखा। एसओ उदय त्रिपाठी ने इस मामले में बताया कि युवक दबंग किस्म का है, ऐसा पता चला है। उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा।