Move to Jagran APP

भाजपा के एक दर्जन नए मंडल अध्यक्षों को मिली कमान

भारतीय जनता पार्टी के एक दर्जन मंडल अध्यक्षों की घोषणा मंगलवार को कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 06:00 AM (IST)
भाजपा के एक दर्जन नए मंडल अध्यक्षों को मिली कमान
भाजपा के एक दर्जन नए मंडल अध्यक्षों को मिली कमान

जासं, प्रतापगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के एक दर्जन मंडल अध्यक्षों की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। इस तरह से कुल 31 मंडल अध्यक्षों को नई कमान देने के साथ ही संगठन ने बड़ी औपचारिकता पूरी कर ली है। अब इन्हीं के दम पर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून पैदा करेगी।

loksabha election banner

भाजपा ने संगठन के काम को ठीक ढंग से संचालित करने के लिए जिले को पहले 24 मंडल में बांट रखा था। पार्टी गतिविधि को और सक्रिय करने के लिए मंडलों की संख्या बढ़ाकर 31 कर दी गई। इसमें से 19 मंडल अध्यक्षों की ताजपोशी करीब एक माह पहले ही हो गई थी। इसी क्रम में मंगलवार को शेष रह गए एक दर्जन मंडल अध्यक्षों की भी लिस्ट जारी हो गई। संगठन के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन द्वारा जारी की गई इस सूची में हीरागंज मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भूपेंद्र कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है। इसी क्रम में डेरवा मंडल अध्यक्ष की कमान दिनेश पटेल, बिहार की राजेश साहू, बेलखरनाथ धाम की लवलेश पांडेय, रामकोला की राम आसरे शुक्ल, आसपुर देवसरा की वीरेंद्र खरवार, पट्टी की शिव कुमार वर्मा, नारायनपुर की जितेंद्र बहादुर सिंह, उदयपुर की पवन तिवारी, गौरा की बलराम बिद, पृथ्वीगंज की कृपाशंकर गिरि एवं लक्ष्मनपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी जय भगवान पांडेय को दी गई है। इस तरह नए मंडल अध्यक्षों की ताजपोशी पर वरिष्ठ नेताओं को पूरा भरोसा है कि पार्टी की गतिविधि ठीक ढंग से संचालित हो सकेगी। वहीं कार्यकर्ताओें में भी नए मंडल अध्यक्षों को लेकर जोश दिखायी दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.