Move to Jagran APP

लॉकडाउन के उल्लंघन पर 578 लोगों पर मुकदमा, 25 गिरफ्तार

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने अब तक 578 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 25 आरोपितों को गिरफ्तार करके उनका शांति भंग की आशंका में चालान भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 10:38 PM (IST)
लॉकडाउन के उल्लंघन पर 578 लोगों पर मुकदमा, 25 गिरफ्तार
लॉकडाउन के उल्लंघन पर 578 लोगों पर मुकदमा, 25 गिरफ्तार

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने अब तक 578 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 25 आरोपितों को गिरफ्तार करके उनका शांति भंग की आशंका में चालान भी किया गया। जब कि 951 वाहनों का चालान और 373 वाहन सीज किये जा चुके हैं।

loksabha election banner

लॉकडाउन में सिर्फ उन्हीं लोगों को छूट दी गई है, जिन्हें आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाहर निकलना है। हालांकि दवा को छोड़कर आवश्यक वस्तुओं की बिक्री और खरीदारी के लिए जिला प्रशासन ने सुबह छह बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया है। इसके बावजूद लोग घर से निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने सख्ती करते हुए पहले चरण में 21 दिनों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पूरे जिले में 578 लोगों के खिलाफ 103 मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें से पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार करके शांति भंग की आशंका में चालान किया। इसके अलावा 951 वाहनों का चालान करके 56,300 रुपये जुर्माना वसूल किया। 373 वाहन सीज भी किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.