Move to Jagran APP

आधे घंटे में तड़प-तड़प कर मर गए 50 कबूतर, दहशत

बाघराय थाना क्षेत्र के छतार गांव में मंगलवार की शाम 50 कबूतरों की मौत से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में जहां बर्ड फ्लू की आशंका है वहीं पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रंजिश में कबूतरों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मौके पर वन विभाग पशुपालन विभाग के साथ ही पुलिस जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 11:08 PM (IST)
आधे घंटे में तड़प-तड़प कर मर गए 50 कबूतर, दहशत
आधे घंटे में तड़प-तड़प कर मर गए 50 कबूतर, दहशत

संसू, बाघराय : बाघराय थाना क्षेत्र के छतार गांव में मंगलवार की शाम 50 कबूतरों की मौत से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में जहां बर्ड फ्लू की आशंका है वहीं पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रंजिश में कबूतरों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मौके पर वन विभाग, पशुपालन विभाग के साथ ही पुलिस जांच कर रही है।

loksabha election banner

बाघराय थाना क्षेत्र के छतार गांव निवासी अर्जुन पुत्र जगमोहन ने लगभग 60 कबूतर पाल रखा था। मंगलवार की अपराह्न दो बजे के करीब घर के बगल में कबूतरों को दाना चुगने के लिए छोड़ रखा था। अचानक शाम करीब साढ़े तीन बजे कबूतर अपने दड़बे के आसपास मूर्छित होकर गिरने लगे और देखते ही देखते चार बजे तक लगभग 50 कबूतरों की मौत हो गई। यह देख अर्जुन के होश उड़ गए। उसने आनन फानन में मामले की सूचना एसओ बाघराय, वन क्षेत्राधिकारी कुंडा व पशुपालन विभाग को दी। पशु चिकित्सक डॉ. विपिन सोनकर, वन दारोगा विजय प्रताप, वन रक्षक महारानीदीन मौके पर पहुंचे और कबूतरों की मौत को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर, एक साथ इतने कबूतरों की मौत से ग्रामीणों में बर्ड फ्लू बीमारी को लेकर दहशत फैल गई। कबूतर पालक अर्जुन ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रंजिशन कबूतरों को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। एसओ बाघराय उमेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। इसमें रंजिश के चलते कबूतरों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। कबूतरों की मौत बीमारी से भी हो सकती है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय प्रताप सिंह का कहना है कि मरे हुए कबूतरों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अब बुधवार को इसकी जांच की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.