दो मत पेटिका व बैलेट पेपर लूटने के मामले में 16 गिरफ्तार
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरैली मखदूमपुर गांव में बीते सोमवार को मतदान के लिए बूथ संख्या 219 व बूथ संख्या 221 पर कुछ लोगों ने हमलाकर दो बूथों से मत पेटिका और बैलेट पेपर की गड्डी लेकर भाग निकले थे। इस मामले में पीठासीन अधिकारी अमरचंद कंटक व 221 बूथ पर रहे पीठासीन अधिकारी रामबाबू सहायक अध्यापक की सूचना पर संग्रामगढ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
संवाद सूत्र, संग्रामगढ़: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरैली मखदूमपुर गांव में बीते सोमवार को मतदान के लिए बूथ संख्या 219 व बूथ संख्या 221 पर कुछ लोगों ने हमलाकर दो बूथों से मत पेटिका और बैलेट पेपर की गड्डी लेकर भाग निकले थे। इस मामले में पीठासीन अधिकारी अमरचंद कंटक व 221 बूथ पर रहे पीठासीन अधिकारी रामबाबू सहायक अध्यापक की सूचना पर संग्रामगढ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर पुरैली मखदुमपुर गांव से 16 लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो मत पेटिका एवं एक गड्डी बैलट पेपर बरामद किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों में राजकुमार द्विवेदी उर्फ मुनीम, अजय कुमार द्विवेदी, तुषार पांडेय, नवल किशोर पटेल, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, बृजलाल सरोज, मोनू सरोज, अनुपम निर्मल, रोशन सरोज, मनोज कुमार विश्वकर्मा, अशोक कुमार यादव, गिरधारी लाल सरोज, राजेंद्र कुमार सरोज, अंकुर सरोज, राम भुवन पटेल, सोनू सरोज शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपितों को बुधवार को जेल भेज दिया।
-----
155 कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज
संसू, ढकवा बाजार : ग्राम पंचायत चुनाव में लापरवाही बरतने वाले 155 कार्मिकों के खिलाफ गाज गिरी है। निर्वाचन अधिकारी आसपुर देवसरा द्वारा दी गई तहरीर में 155 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। आसपुर देवसरा पुलिस ने सभी 155 गायब कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब हो कि निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न कराने में कर्मियों द्वारा ढीलाई बरते जाने पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश पहले ही दिया गया था। आसपुर देवसरा ब्लॉक में 155 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले निर्वाचन अधिकारी द्वारा इसकी जानकारी डीएम को देने के साथ ही थाना आसपुर देवसरा में सभी गायब कर्मचारियों की नामजद तहरीर दी गई। इसमें सहायक अध्यापक नीरज कुमार मिश्र सहित 155 लोगों के खिलाफ आसपुर देवसरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
----
दर्जन भर गिरफ्तार
संसू, बाघराय: बाघराय थाना क्षेत्र के तिलोकपुर गांव में बीते सोमवार की शाम मतदान के समय कुछ अराजकतत्व बैलेट पेपर छीनकर भाग निकले थे। इस मामले में पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार की देर रात दबिश देकर गांव से 12 लोगों को हिरासत में लिया है। उन लोगों से पूछताछ की जा रही है।