गांधी स्टेडियम में अत्याधुनिक जिम हाल का शुभारंभ
शहर विधायक संजय सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिम हाल का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने खेल में अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासित रहकर लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में इकलौता अत्याधुनिक जिम है यह सभी के लिए गौरव की बात है। अपने जनपद से सभी खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलने चाहिए।ताकि पीलीभीत का नाम रोशन हो सके। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या नही होने दी जाएगी।
पीलीभीत,जेएनएन : शहर विधायक संजय सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिम हाल का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने खेल में अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासित रहकर लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में इकलौता अत्याधुनिक जिम है यह सभी के लिए गौरव की बात है। अपने जनपद से सभी खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलने चाहिए।ताकि पीलीभीत का नाम रोशन हो सके। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या नही होने दी जाएगी।
शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कहा कि खेलों के प्रति वह खास दिलचस्पी रखते हैं। स्टेडियम में रोजाना आते हैं। खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य, तहसीलदार विवेक मिश्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, जिला बैडमिटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू मौजूद रहे।