Move to Jagran APP

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत

राष्ट्रीय जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन शंकर शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 10:42 PM (IST)
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत

बीसलपुर (पीलीभीत) : राष्ट्रीय जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन शंकर शर्मा ने कहा है कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्र के चौमुखी विकास में युवा अपनी अहम भूमिका निभा सकते है। युवाओं के संगठित होने से ही उनकी ताकत और मजबूत हो सकेगी। साथ ही समाज व राष्ट्र हित कार्यो के लिये भी उन्हें पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों को निभाना होगा।

loksabha election banner

श्री शर्मा पीलीभीत मार्ग स्थित एक लान में राष्ट्रीय जागरण युवा संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित युवा महोत्सव को मुख्य अतिथि की हैसियत से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि पूरे विश्व में भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जिसमें सबसे अधिक युवा राष्ट्रहित के लिये सदैव जागरूक रहते है। देश की आजादी की लड़ाई में युवा क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहूति देकर इतिहास रचा था। आज भी भारतीय सेना में भर्ती युवा देश की सुरक्षा के लिये सजग पहरी के रूप में कार्य कर रहे है। दुश्मन को हर कदम मुंह तोड़ जबाब देने इन वीर सैनिकों पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने युवाओं को संगठित होकर संगठन की ताकत को और सशक्त बनाने का सुझाव दिया। सामाजिक संस्था मेरा हक फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत नकवी ने कहा है कि जिस देश की युवा शक्ति राष्ट्र सेवा के लिये सदैव तत्पर रहती है। उसके चौमुखी विकास को कोई भी रोक नही सकता है। भारत युवा शक्ति के बलबूते पर विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। इस मौके पर संगठन की इकाई का गठन किया गया। जिसमें संजीव शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश कुमार जिलामंत्री, रवि शर्मा जिलाध्यक्ष, अनिल राठौर जिला उपाध्यक्ष, मुकेश गंगवार मण्डल उपाध्यक्ष नामित किये गये। नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.