Move to Jagran APP

बरखेड़ा के युवक की मुंबई में हत्या

मुंबई में बहन-बहनोई के पास रहकर सिलाई का काम कर रहे युवक की हत्या कर दी गई। इसकी सूचना घर आते ही स्वजनों में शोक छा गया। युवक के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के कुछ लोग मुंबई रवाना हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 11:44 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:11 AM (IST)
बरखेड़ा के युवक की मुंबई में हत्या
बरखेड़ा के युवक की मुंबई में हत्या

पीलीभीत,जेएनएन : मुंबई में बहन-बहनोई के पास रहकर सिलाई का काम कर रहे युवक की हत्या कर दी गई। इसकी सूचना घर आते ही स्वजनों में शोक छा गया। युवक के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के कुछ लोग मुंबई रवाना हो गए हैं।

prime article banner

जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद शफीक अहमद के पुत्र तस्लीम (18) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह वारदात शनिवार को मुंबई के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के गोंडी इलाके में हुई। मोबाइल को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। तस्लीम मुंबई के शिवाजीनगर के गोंडी इलाके में रहने वाले बहनोई मोहम्मद शादाब तथा बहन अंजुम के साथ रह रहा था। तस्लीम सिलाई कार्य करता था। शनिवार को उसका मोबाइल को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। हमलावरों ने धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल में ले गए , जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहम्मद शफीक के चार बेटों में तस्लीम तीसरे नंबर का था। तीन बहनें हैं। युवक करीब तीन साल पहले मुंबई गया था। इससे पूर्व वह कस्बा में ही जूस का स्टाल लगाया करता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.