बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद आरोपित का चालान कर जेल भेजा गया।
पीलीभीत,जेएनएन : बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद आरोपित का चालान कर जेल भेजा गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बच्चों के संग खेल रही दस वर्षीय बालिका को गांव का ही युवक सोनू ची•ा देने का बहाना कर बहलाकर आम के बाग में ले गया था, जहां पर युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। रक्तस्त्राव की हालत में किसी तरह बालिका जैसे तैसे अपने घर पहुंची। बालिका की हालत देख स्वजन घबरा गए। बालिका ने रोते हुए अपने साथ हुई हैवानियत की घटना बताई। तब स्वजन उसे लेकर थाना पहुंचे थे। बालिका के पिता ने बेटी के साथ ही हुई घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही नामजद तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी जयप्रकाश ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के सख्त निर्देश थाना पुलिस को दिए। पुलिस ने देर रात में ही फुलैया नहर के पास आरोपित युवक को दबोच लिया। पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपित का चालान करके जेल भेजा गया। उधर संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती बालिका का उपचार चल रहा है।