गोमती पुल का रुका निर्माण नहीं हो सका शुरू
दो माह से रूका पड़ा गोमती पुल का निर्माण पानी कम न हो पाने से शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को अभी कुछ महीनों तक लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा।
पीलीभीत,जेएनएन : दो माह से रूका पड़ा गोमती पुल का निर्माण पानी कम न हो पाने से शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को अभी कुछ महीनों तक लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा।
गोपालपुर सिमरिया मार्ग कई गांवों के ग्रामीणों के लिए तहसील मुख्यालय पहुंचने में सुगम है। कम दूरी तय कर लोग आसानी से पहुंच जाते हैं। आवागमन के लिए गोमती नदी को पार करना पड़ता है। तीन वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण किया गया था जो एक ही बरसात में धराशायी हो गई थी। तब से इस रास्ते से लोगों का आवागमन बंद है। कई बार पुल निर्माण की मांग की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। तीन माह पहले पुल की स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि जारी की गई। ठेकेदार की तरफ से पुल का निर्माण भी शुरू करा दिया गया। करीब दो माह पहले हुई बरसात की वजह से पुल का निर्माण रूका हुआ है। गोमती में पानी की अधिकता होने के कारण किया गया निर्माण कार्य भी कई दिनों तक डूबा रहा। अब धीरे धीरे पानी कम होना शुरू हो गया है। अगर बरसात नहीं हुई तो कुछ दिन बाद ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
गोमती पर पुल बन जाने से कई गांवों के लोगों का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। अभी लोगों को करीब चार किमी. की दूरी तय कर तहसील मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है।
विशवंर दयाल काफी समय से क्षेत्रीय लोग इस पुल के निर्माण की आस संजोये हैं। पुल का निर्माण होने से आवागमन का लंबा चक्कर बचेगा। कृषि वाहनों का भी आसानी से आना जाना होगा।
रामऔतार कश्यप
क्षेत्रीय जनता की मांग पर पुल का निर्माण काफी पहले हो जाना चाहिए था लेकिन उस समय अधिकारियों के ध्यान न दिए जाने से प्रस्ताव लटका रहा। पुल का निर्माण होने से लोगों में खुशी है।
अजयपाल
दो माह पहले हुई बरसात से नदी में पानी आ गया था। तब से अभी तक नदी में पानी चल रहा है। अगर बरसात नहीं हुई तो पानी जल्द सूखने की उम्मीद है।
गोकरन