महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को पुलिस टीम ने बैठक कर महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया। शासन की तरफ से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया गया है। इसके तहत महिला पुलिस कर्मी गांवों में जगह जगह बैठकें कर जागरूक कर रही हैं।
पीलीभीत,जेएनएन : मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को पुलिस टीम ने बैठक कर महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया।
शासन की तरफ से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया गया है। इसके तहत महिला पुलिस कर्मी गांवों में जगह जगह बैठकें कर जागरूक कर रही हैं। कोतवाली पूरनपुर की जागरूकता अभियान की चार सदस्यीय पुलिस टीम ने गांव अमरैयाकलां के लाल बाबा मंदिर पर बैठक कर गांव की महिलाओं व बालिकाओं, छात्राओं को मिशन शक्ति को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई। पुलिस जागरूकता टीम में हरीश गोस्वामी, दीपक राना, अलका शर्मा, रश्मि चौहान ने कई जानकारियां महिलाओं को दी। कृष्णा देवी, सुनीता देवी, नन्ही देवी, सुशीला देवी, नंदरानी, सोमवती, पार्वती महिलाएं मौजूद रहीं।