दहेज के लिए विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाला
सात माह की गर्भवती महिला को मारपीट कर ससुरालियों ने दहेज के लिए घर से निकाल दिया। बेटी का जन्म होने के बाद दोबारा ले जाकर उसके साथ मारपीट की और फिर से उसे घर से भगा दिया। सूचना पर पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीलीभीत, जेएनएन : सात माह की गर्भवती महिला को मारपीट कर ससुरालियों ने दहेज के लिए घर से निकाल दिया। बेटी का जन्म होने के बाद दोबारा ले जाकर उसके साथ मारपीट की और फिर से उसे घर से भगा दिया। सूचना पर पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां शेरपुर कलां निवासी पिकी देवी का विवाह एक साल पहले जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी मनोज के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि ससुराली उसके मायके में मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन उससे एक बाइक और दो लाख रुपये की नकदी लाने की मांग कर रहे थे। कई बार समझाया भी गया लेकिन वह नहीं माने। दहेज न लाने पर आग लगाने तक की धमकी दी गई। 12 अगस्त को 7 माह के गर्भ से पति उसे मायके छोड़ कर चला गया। महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया जिसमें तीस हजार रूपये का खर्च आया। ससुरालियों ने एक भी रुपया उसे नहीं दिया। सवा माह पहले पति उसे दोबारा मायके से ससुराल लेकर गया। आरोप है कि दहेज के लिए उसे भूखा प्यासा रखा गया। शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गई। 11 अक्टूबर को फिर से पिटाई लगा कर घर से निकाल दिया। नकदी और बाइक न लाने पर जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने मनोज, धर्मपाल, सुनील, अनिल, सूरज, श्रीपाल समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।