गैस सिलेंडर लीक होने से विवाहिता झुलसी
चाय बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से चूल्हे से आग कपड़ों में लग गई जिसमें नव विवाहिता मंतशा झुलस गई। इलाज के लिए अमरिया सीएचसी लाया गया। हालत ना•ाुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 10:57 PM (IST)
जेएनएन, अमरिया (पीलीभीत) : चाय बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से चूल्हे से आग कपड़ों में लग गई जिसमें नव विवाहिता मंतशा झुलस गई। इलाज के लिए अमरिया सीएचसी लाया गया। हालत ना•ाुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अमरिया थाना क्षेत्र के कैमोर निवासी राशिद की पत्नी मंतशा बेगम दोपहर बाद घर में गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थीं। गैस लीक होने से आग लग गई जिसमें मंतशा झुलस गई। चिल्लाने पर परिवार के लोगों ने आग को बुझाया। तीन महीने पहले कैमोर निवासी अरशद के पुत्र राशिद की शादी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी रहीसुद्दीन की पुत्री मंतशा के साथ हुई थी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें