इलाज के दौरान महिला की मौत
न्यूरिया (पीलीभीत) : मामूली बात पर एक पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया था। पिटाई से घ
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 10:10 PM (IST)Updated: Tue, 06 Mar 2018 11:58 PM (IST)
न्यूरिया (पीलीभीत) : मामूली बात पर एक पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया था। पिटाई से घायल महिला की हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के बेटे ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना क्षेत्र के गांव धनकुना निवासी शांति देवी के पति ओमप्रकाश ने दस दिन पहले किसी बात पर बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक देख परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें