फिर लौटी शीतलहर, पूरे दिन रही ठिठुरन
मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। भोर होने से पहले ही कोहरा आ गया।
पीलीभीत : मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। भोर होने से पहले ही कोहरा आ गया। इसके साथ ही आसमान पर बादल छा गए। ऐसे में धूप न खिलने और हवा चलने से लोग पूरे दिन ठिठुरन महसूस करते रहे। दोपहर बाद कुछ देर से लिए सूर्य चमका लेकिन लोगों को उसकी गर्माहट का अहसास नहीं हुआ। शाम को वातावरण में गलन बढ़ गई।राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र ¨सह ढाका के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 19.5 व न्यूनतम 4.3 रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से काफी कम है। फरवरी के पहले हफ्ते में सामान्य तापमान अधिकतम 23 डिग्री के आसपास रहना चाहिए जबकि न्यूनतम सात डिग्री होना चाहिए। उन्होंने बताया कि दरअसल पहाड़ों पर फिर बर्फबारी होने की वजह से मैदानी इलाकों के मौसम में यह बदलाव आया है। अगले दो दिन भी मौसम इसी तरह का रहना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
बीसलपुर: कोहरे व शीतहवाओं के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। ठंड के कारण मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ कम रही। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और शीतहवाएं चलने लगी। जिससे मौसम काफी खराब हो गया। ठंड के कारण लोग देरतक बिस्तर में दुवके रहे। दिन चढ़ने पर ठंड से बचने के लिए जगह जगह अलाव जलाकर लोगों को तापते हुए देखा गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। हालांकि शाम को धूप निकली परंतु गलन के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। ग्रामीण अंचलों में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान रहे। विशेषकर चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा।
-----------------