Move to Jagran APP

पूरनपुर में नहीं दिखी व्हील चेयर, दिव्यांग परेशान

शासन की तरफ से दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक जाने के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए व्हील चेयर की पहले ही व्यवस्था कर दी गई थी। कई मतदान केंद्रों पर पहुंच भी गई लेकिन अधिकांश जगह नहीं पहुंची। इसके चलते दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 12:12 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:25 AM (IST)
पूरनपुर में नहीं दिखी व्हील चेयर, दिव्यांग परेशान
पूरनपुर में नहीं दिखी व्हील चेयर, दिव्यांग परेशान

पूरनपुर (पीलीभीत) : शासन की तरफ से दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक जाने के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए व्हील चेयर की पहले ही व्यवस्था कर दी गई थी। कई मतदान केंद्रों पर पहुंच भी गई लेकिन अधिकांश जगह नहीं पहुंची। इसके चलते दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

मतदान केंद्र के दौ सौ मीटर दायरे में दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी। एक दिन पहले ही यह व्हील चेयर मतदान केंद्रों पर पहुंचनी थी। कई जगह स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियों से इन व्हील चेयरों को पहुंचा दिया गया लेकिन अधिकांश जगह यह नहीं पहुंची। सिमरिया ता. महाराजपुर के बूथ पर व्हील चेयर न पहुंचने पर दिव्यांग मतदाताओं को काफी मशक्कत के बाद मतदान केंद्र तक पहुंचना पड़ा। कुछ ऐसा ही हाल रम्पुरा कपूरपुर के परिषदीय स्कूल का भी रहा। यहां भी दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर तो आई थी लेकिन उनका उपयोग नहीं हो रहा था। इसके चलते दिव्यांगों को मशक्कत के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचना पड़ा। अधिकारियों की शिथिलता को लेकर दिव्यांग कई मतदान केंद्रों पर परेशान दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.