Move to Jagran APP

पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष व सभासदों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 11:21 PM (IST)
पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ
पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

पीलीभीत : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष व सभासदों के साथ बैठक करके कहा कि आप लोग केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र परिवारों को दिलाने में सहायता करें। लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। पूरनपुर क्षेत्र के गांवों आयोजित जन सभाओं में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके दरवाजे सभी जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा खुले हुए हैं। वह पूरे क्षेत्र को विकसित देखना चाहती हैं और इसके लिए लगातार प्रयास भी कर रही हैं।शहर के एक होटल में रविवार की रात पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल एवं सभासदों के साथ हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री ने स्वरोजगार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि निश्शुल्क प्रशिक्षण केंद्र उन्होंने खुलवा दिए हैं। अधिक से अधिक युवाओं को विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभासदों को मदद करनी चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। उनका लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होना चाहिए। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल व सभासद मौजूद रहे।

loksabha election banner

जोगराजपुर : केंद्रीय मंत्री ने आधा दर्जन गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा मैं सांसद के साथ साथ आप सब की मां भी हूं। दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले। ऐसा उनका प्रयास रहता है। आयुष्मान भारत योजना के बारे मे विस्तार से बताया। प्रधानों को शादी के फार्म दिए और कहा गांव में जो भी गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी करना चाहते हैं उनके फार्म भरकर जमा कर दें। उन्होंने खांडेपुर दौलतपुर, सेहरामऊ उत्तरी, गढ़ा कला, विलबुझिया में जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, संतराम विश्वकर्मा, राजू दीक्षित, जगदीश प्रसाद वर्मा, विजेंद्र शुक्ल, मनोज मिश्र, नरेश चन्द्र, प्रधान सुरेश चंद्र शुक्ल, आशुतोष शर्मा, विनीत अवस्थी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.