धोखाधड़ी से चाचा ने अपने नाम करा ली दुकान, मुकदमा दर्ज
इसके बाद 15 अगस्त 2022 को सत्यप्रकाश पांडेय ने अपने पुत्र गौरव पांडे के नाम उसी दुकान का बैनामा कर दिया। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह सत्यप्रकाश से शिकायत करने गए। आरोप है उन्होंने और उनके पुत्र ने गालियां दी। जान से मार देने की धमकी दी।
संवाद सहयोगी, पूरनपुर। पिता पुत्र ने धोखाधड़ी कर दुकान अपने नाम करा ली। शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मुहल्ला चौक निवासी पुनीत पांडे ने पुलिस को बताया कि वर्ष 1988 में उनके पिता विद्यासागर पांडे को पारिवारिक समझौते में पैतृक संपति में छह दुकान उसके ऊपर का मकान मिला जो नगरपालिका के अभिलेखों में अंकित है। वह अपने पिता की संपत्ति पर परिवार सहित दाखिल खारिज हैं।
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने एक दुकान अपने छोटे भाई सत्यप्रकाश पांडे को पेंट और चूने का व्यापार करने के लिए दे दी। आरोप है कि सत्यप्रकाश पांडे ने धोखाधड़ी पूर्वक नगरपालिका के अभिलेखों में नगरपालिका के कर्मचारियों से मिलीभगत कर हेरा फेरी कराते हुए दुकान को अपने नाम करा लिया।
इसके बाद 15 अगस्त 2022 को सत्यप्रकाश पांडेय ने अपने पुत्र गौरव पांडे के नाम उसी दुकान का बैनामा कर दिया। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह सत्यप्रकाश से शिकायत करने गए। आरोप है उन्होंने और उनके पुत्र ने गालियां दी। जान से मार देने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कोतवाली अशोक पाल ने बताया कि आरोपितों पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।