माधोटांडा मार्ग पर डग्गामार वाहनों पर लगे अंकुश
माधोटांडा मार्ग पर डग्गामार वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। डग्गामार वाहन ओवरलोड कर फर्राटा भर रहे हैं। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरटीओ अमिताभ राय को लिखित पत्र देकर डग्गामार वाहन संचालन पर रोक लगाकर बसों के संचालन की मांग की है।
पीलीभीत,जेएनएन : माधोटांडा मार्ग पर डग्गामार वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। डग्गामार वाहन ओवरलोड कर फर्राटा भर रहे हैं। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरटीओ अमिताभ राय को लिखित पत्र देकर डग्गामार वाहन संचालन पर रोक लगाकर बसों के संचालन की मांग की है।
किसान यूनियन ने आरोप लगाया है कि डग्गामार वाहन पुलिस व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे हैं। अपंजीकृत वाहन टाटा मैजिक सवारियों को भूसे की तरह भरने लगे और मानक से अधिक किराया वसूलने लगे है। क्षेत्रीय लोगों ने उच्चस्तरीय कार्रवाई की मांग की है लेकिन डग्गामार वाहन पूर्व ही की भांति चल रहे हैं जिससे क्षेत्र में लगातार शिकायतें मिल रही हैं इसी वजह से क्षेत्र के यात्रियों में डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोष व्याप्त है, क्षेत्रीय लोगो ने आरटीओ से पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर चले बाले डग्गामार वाहनों की विधिवत जांच कराकर तत्काल बंद कराकर संचालकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने तथा डग्गामार वाहनों को संरक्षण देने बाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर दंडित करने व प्राइवेट व सरकारी बसो का संचालन कराने की मांग की है, शिकायती पत्र में रामकुमार भोजवाल दन्नूलाल राठौर आदि के हस्ताक्षर है।