Move to Jagran APP

पराली जलाने में दो किसानों पर मुकदमा

जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पूरनपुर क्षेत्र में ही पराली जलाने के मामले में दो किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अमरिया तहसील क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दिन दहाड़े खेत में पराली जलाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एफआइआर दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 12:22 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 12:22 AM (IST)
पराली जलाने में दो किसानों पर मुकदमा
पराली जलाने में दो किसानों पर मुकदमा

पीलीभीत,जेएनएन : जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पूरनपुर क्षेत्र में ही पराली जलाने के मामले में दो किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अमरिया तहसील क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दिन दहाड़े खेत में पराली जलाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एफआइआर दर्ज कराई है।

loksabha election banner

पूरनपुर: शासन और प्रशासन पराली की घटनाएं रोकने के लिए बेहद गंभीर नजर आ रहा है। लगातार बैठकें कर किसानों और जिम्मेदारों को पराली को लेकर पाठ पढ़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित खरे भी लगातार अधीनस्थों को पराली की घटनाएं रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। किसान सबक नहीं ले रहे हैं। सैटेलाइट के जरिए पराली की घटनाएं तत्काल पकड़ ली जा रही हैं। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई में किसान धर्मपाल ने खेत में बड़ी पराली को आग के हवाले कर दिया। इसकी सूचना लेखपाल प्रदीप कुमार को मिली। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। खेत में पराली जली हुई पाई गई। उन्होंने किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लेखपाल जगदीश सिंह राजपूत ने मुझाकलां के मसीत खान के खिलाफ पराली जलाने का केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर कोतवाली एसके सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

अमरिया : फसलों के अवशेष धान की पराली को जलाने पर रोक के बावजूद किसान खेतों में पराली जलाने से नहीं मान रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रचार प्रसार अथवा गांव में गोष्ठियां आयोजित करके पर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है लेकिन फिर भी लोग पराली जला रहे हैं। तहसील क्षेत्र के गांव धुंधरी में बुधवार को दोपहर मुजीब, वेदपाल व ननकू के खेतों में पराली जलती हुई पाई गई पराली में लगी आग पास में खड़े ज्ञान सागर के गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। एक बीघा गन्ना जल गया पराली में आग लगने की सूचना पर एसडीएम चंद्र भानु सिंह राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए ग्रामीणों की मदद से मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका।

--वर्जन---

तहसील क्षेत्र के गांव धुंधरी के खेतों में पराली जलती हुई पाई गई है। किसानों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। हलका लेखपाल छुट्टी पर है। ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम प्रधान रोजगार सेवक किसान सहायक सहित बीट कांस्टेबल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- चंद्रभानु सिंह ,एसडीएम अमरिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.