Move to Jagran APP

आंधी से झोपड़ी पर गिरा पेड़, दंपती घायल

गुरुवार को दोपहर बाद अचानक आई तेज आंधी और पानी से कई पेड़ धराशायी हो गए। झोपड़ी पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से दंपती और उनका बेटा दब गए। महिला के गंभीर चोटें आई जिसे एसएसबी जवानों ने अपने वाहन से इलाज के लिए भिजवाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 11:47 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 11:47 PM (IST)
आंधी से झोपड़ी पर गिरा पेड़, दंपती घायल
आंधी से झोपड़ी पर गिरा पेड़, दंपती घायल

रमनगरा (पीलीभीत) : गुरुवार को दोपहर बाद अचानक आई तेज आंधी और पानी से कई पेड़ धराशायी हो गए। झोपड़ी पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से दंपती और उनका बेटा दब गए। महिला के गंभीर चोटें आई जिसे एसएसबी जवानों ने अपने वाहन से इलाज के लिए भिजवाया।

loksabha election banner

नगरिया कट सशस्त्र सीमा बल कैंप के पास जुगल मिर्धा छप्परपोश घर बनाकर रहते हैं। झोपड़ी में उनकी पत्नी फूलमती मिर्धा और बेटा बंकिम भी रहता है। गुरुवार को अचानक आई आंधी से झोपड़ी के पास खड़ा एक बड़ा वृक्ष गिर गया। इससे पूरी झोपड़ी तहस नहस हो गई। पेड़ की चपेट में आने से महिला दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। तेज आवाज के साथ धमाका होने से पास में मौजूद एसएसबी के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला। महिला गंभीर रूप से घायल होने पर एसएसबी जवानों ने उसे खटीमा अपने वाहन से भिजवाया। अन्य जगह पर कई पेड़ धराशायी हो गई। गनीमत रही कि कहीं हादसा नहीं हुआ। आंधी के साथ आई बरसात से मौसम में उमस से काफी राहत मिली। इस मौके पर डी कंपनी 49 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कंपनी कमांडर संतराम भारद्वाज जवान के साथ मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.