शिवभक्त लंबी दूरी तय कर पहुंच रहे गोला
संवाद सूत्र जोगराजपुर (पीलीभीत) पीलीभीत मैलानी की ट्रेनें बंद होने से इस बार शिव भक्त गोला गोकर्णनाथ लंबी दूरी तय करने के बाद पहुंच रहे हैं।
संवाद सूत्र, जोगराजपुर (पीलीभीत): पीलीभीत मैलानी की ट्रेनें बंद होने से इस बार शिव भक्त गोला गोकर्णनाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। लम्बी दूरी का सफर तय कर उन्हें पहुंचना पड़ रहा है। कोई साधन न होने से कई शिव भक्त जल चढ़ाने के लिए नहीं जा पा रहे हैं।
सेहरामऊ क्षेत्र के अधिकांश लोगों का आवागमन ट्रेनों से होता है। सावन माह में सैकड़ों की संख्या में यहां के लोग रोजाना छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पूजा अर्चना करने जाते थे। ट्रेनों का संचालन बंद होने से सैकड़ों भक्त शिव के दर्शन से वंचित रह जा रहे हैं। एक साल से अधिक समय हो चुका है। ट्रेन बंद होने के कारण गोला गोकरनाथ जाने के लिए यातायात का कोई सीधा साधन न होने से शिव भक्तों को लम्बी दूरी का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
----
फोटो 9 पीएनपीआर 8
हर साल सावन माह में ट्रेन से गोला गोकरणनाथ शिव के दर्शन करने के लिए जाते थे। पूजा अर्चना करने के बाद दस बजे तक घर वापस आ जाते थे। इसबार नहीं जा पा रहे हैं।
अवनीश सिंह फोटो 9 पीएनपीआर 9
ट्रेन बंद होने के कारण अधिकांश लोग गोला शिव दर्शन के लिए नहीं कर पा रहे हैं। खर्च भी कई गुना बढ़ गया है। सुबह से शाम हो जाती है तब घर वापसी हो पाती है।
राजकुमार आचार्य फोटो 9 पीएनपीआर 10
एक मात्र ट्रेन ही सहारा थी। रोडवेज बस सेवा भी नहीं है और ना कोई अन्य सीधा साधन है। यहां बस भी नहीं चल रही है। इससे शिव भक्तों को इस साल काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
टिकू गुप्ता
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप