तेंदुआ ¨पजरा में नहीं कैमरे में हुआ कैद
बाघ व तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए ¨पजरे निष्क्रिय साबित हो रहे हैं।
पूरनपुर (पीलीभीत) : बाघ व तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए ¨पजरे निष्क्रिय साबित हुए। तेंदुआ ¨पजरे में कैद न होकर कैमरे में कैद होकर रह गया। बैल पर हमले के बाद वन विभाग बाघ की लोकेशन ट्रेस करने में असफल रहे हैं।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में तेंदुए के लगातार हमले के बाद अचानक बाघ द्वारा हमला करने पर वन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बाघ पकड़ने को लेकर वन विभाग ने बराही रेंज के कंपार्टमेंट तीन महाराजपुर के निकट ¨पजरा लगाया था। ¨पजरे के नजदीक कैमरा भी लगाया गया। बाघ पकड़ना तो दूर वन विभाग कर्मचारी उसकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं कर पाए। वहीं दूसरी और कुतिया कबर के नौजलिय नंबर 2 में तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाया गया था। ¨पजरे के पास ही कैमरा भी लगा था। तेंदुआ ¨पजरे से होकर गुजर गया इसके चलते तेंदुआ कैमरे में कैद हो गया। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कैमरे में कैद तेंदुए की लोकेशन देखी। बराही रेंजर का कहना है कि कैमरे में फ्लैश लगने के कारण तेंदुआ ¨पजरे में नहीं घुस पाया।