जिले में लगातार बारिश से पारा लुढ़का
पीलीभीत लगातार बारिश होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है।
पीलीभीत : लगातार बारिश होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ जाने से अब लोगों को रात में होने वाली उमस से फिलहाल छुटकारा मिल गया है। गुरुवार को फिर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
तराई के जिले में सोमवार की रात से लेकर मंगलवार को पूरे दिन बारिश होती रही। बुधवार को सुबह भी हल्की बारिश हुई लेकिन, बादल दोपहर तक उमड़ते रहे। ऐसे में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ जाने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 29.8 तथा न्यूनतम 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गत दिवस न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री से भी ऊपर चला गया था। ऐसे में रातों में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल होने लगे थे लेकिन लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिल गई है। डॉ. ढाका ने बताया कि गुरुवार को फिर जिले में तेज बारिश होने की संभावना है।