तापमान में और गिरावट, तपिश से राहत
मौसम में बदलाव होने के चलते लोगों को तपिश से राहत मिली हुई है। गुरुवार की रात बिलसंडा क्षेत्र में अच्छी बारिश हो गई। इस वजह से शुक्रवार को तापमान में और कमी आई लेकिन धूप खिली रही। शनिवार और रविवार को आसमान पर बादल उमड़ने के साथ बारिश होने की संभावना है।
जेएनएन, पीलीभीत : मौसम में बदलाव होने के चलते लोगों को तपिश से राहत मिली हुई है। गुरुवार की रात बिलसंडा क्षेत्र में अच्छी बारिश हो गई। इस वजह से शुक्रवार को तापमान में और कमी आई लेकिन धूप खिली रही। शनिवार और रविवार को आसमान पर बादल उमड़ने के साथ बारिश होने की संभावना है।
शुक्रवार को प्रात: आसमान पर बादल उमड़े लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि गुरुवार की रात बिलसंडा क्षेत्र में अच्छी बारिश हो गई। जिले के कई अन्य स्थानों पर भी बूंदाबांदी हुई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 तथा न्यूनतम 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.7 व न्यूनतम 25.2 डिग्री रहा था। इससे पहले तो अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तक पहुंच गया था। डॉ. ढाका ने बताया कि शनिवार व रविवार को आसमान पर बादल उमड़ेंगे तथा बारिश भी होगी। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। सोमवार से मौसम सामान्य हो जाएगा और फिर गर्मी बढ़ने लगेगी।