यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू की चपेट में आकर शिक्षक की मौत, छह अन्य भी चपेट में

पीलीभीत : डेंगू बुखार का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में आकर शहर के एक शिक्षक की बरेली में एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। शिक्षक की मौत के बाद शोक में कई विद्यालयों में शोक सभा आयोजित कर शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया। इधर, दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों में भी डेंगू बुखार के लक्षण हैं।
मुहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी एवं बमरौली के आरपीएम इंटर कालेज में कार्यरत शिक्षक उमाकांत मिश्रा पिछले एक सप्ताह से डेंगू बुखार से पीड़ित थे। हालत नाजुक होने पर उन्हें बरेली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद तमाम विद्यालयों में शोक सभा कर शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने भी शोक जताया है। शहर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी माधव कश्यप की पुत्री ज्योति (4), इसी मुहल्ले के सरफाज खान की पुत्री हुस्ना(28), मुहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी कमलेश, इसी मुहल्ले के सेवानिवृत्त सेना के जवान बाबूराम की पत्नी रेशमा गंगवार, मुहल्ला ग्यासपुर निवासी पवन कुमार व मुहल्ला बख्तावरलाल निवासी नितेश संभावित डेंगू बुखार की चपेट में आ गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.ठाकुरदास ने डेंगू बुखार से शिक्षक की हुई मौत की पुष्टि नही की। इधर स्वास्थ्य महकमे जिला प्रमुख सीएमओ डा.राकेश तिवारी के मुताबिक जिले में डेंगू जैसी मर्ज के लक्षण कहीं नहीं हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
